Labels

आँखों की देखभाल के लिए 22 आसान घरेलु नुस्खे | 22 Eye Care Tips in Hindi

22 Eye Care Tips in Hindi | आँखों की देखभाल के लिए 22 आसान घरेलु नुस्खे


Eye care tips in ayurveda | Hindi Ayurvedic Tips for Eye |
Eye Care Tips in Hindi 
Eye Care Tips in Hindi यह लेख अलग-अलग स्त्रोतो से जानकारी एकत्रित कर लिखा गया एक संकलित लेख है। 

Eye Care Tips in Hindi : मानव शरीर में अगर सबसे नाजुक कोई अंग है तो वो है आँख। यह एक ऐसा अंग है जो शरीर की बाहर वाली सतह पर अपना कार्य करता है। शरीर का एक और नाजुक अंग है जीभ। लेकिन जीभ को मुँह के अंदर ही अपना काम करना होता है और वो भी 32 दाँतो के सुरक्षा कवच सहित। 

जीभ और आँख की तुलना में आँख की देखभाल करना इसलिए भी अधिक जरुरी है क्योंकि आँख की किनार पर पतले बाल और त्वचा परत के अलावा उसका कोई सुरक्षा कवच नही है। 

आँखों के लिए कई आयुर्वेदिक नुस्खे और उपचार मौजूद है। आज इस लेख में हम इसी विषय संबंधित उपयोगी जानकारी आप तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे है। 

आँख के लिए फायदेमंद फल 

Fruits for Eye Care Tips in Hindi 
आँख की सेहत को बनाए रखने के लिए सेब, अंगूर, केले, पपीता, लीची, नारंगी, खुबानी, अमरुद, आम जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में वह तत्व उपलब्ध होते है जो आँख की रौशनी बढाने में सहायक है। 

आँखों के लिए फायदेमंद मेवे 

अब बारी मेवो की है। आँखों के लिए उपयोगी मेवे इस प्रकार है। काजू, बादाम, अखरोट, सफ़ेद इलायची, चिलगोजा, खजूर और मोलेसरि।

आँख के लिए फायदेमंद सब्ज़ियाँ

Vegetables for Eye Care Tips in Hindi
फलों की तरह प्राकृतिक हरी-हरी सब्ज़ियाँ भी आँखों के लिए उतनी ही उपयोगी है। इन सब्जिओं में बैंगन, टमाटर, गाजर, करेले, गोभी, आलू, मेथी भाजी, पालक और लोबिया के बिज शामिल है। 

इन कारणो से होता है आँखों को नुकशान

⏩ तरबूज, शराब, धूम्रपान की आदतें 
⏩ अधिक मसालेदार और अधिक तला हुआ भोजन का सेवन
⏩ देर रात तक पढ़ने की आदत
⏩ अधिक गर्म या अधिक ठन्डे वातावरण में लंबे समय तक रहना
⏩ दिमाग पर गुस्से का तनाव और डिप्रेशन में रहना 

आँखों की सामान्य समस्या के 22 घरेलु उपचार - 22 Eye Care Tips in Hindi  

हमें ये कभी नही भूलना चाहिए की आँखें कुदरत की अमूल्य भेंट है जो उसने हमें दी है। आँख की सुरक्षा में ही हमारी सुरक्षा है। इसलिए याद रखना चाहिए की इसकी रक्षा करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही के परिणाम बहोत गंभीर हो सकती है। 

⏩ आँख की अच्छी सेहत के लिए गन्ने के रस में निम्बू और मौसमी के फल का रस मिलाकर पीना चाहिए। यह आँखों के लिए एक स्वस्थ खुराक है। 

⏩ आँखों को छोटी-मोटी समस्या और बीमारी से दूर रखने के लिए पौष्टिक और सुपाच्य खाना खाने की आदत बनानी हितकारी है। 

⏩ अगर रात में आँखों से कम दिखाई पड़ने की समस्या हो तो खाने के बाद ताज़ी बनी छाछ का उपयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।

⏩ गुलाबजल में फिटकिरी मिलाकर उसे स्वच्छ करें फिर वह पानी आँख में डालने से आँखों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

⏩ सरसों के तेल से बनाए गए काजल को आँख में लगाने से आँख की लालाश दूर होती है। 

⏩ नियमित दिनों के अंतराल पर काजल में थोड़ा कपूर मिलाकर आँखों में आँजने से आँखे साफ़ होती है। 

⏩ 100 ग्राम मोटी सौंफ का पावडर और 100 ग्राम त्रिफला चूर्ण का मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम पानी अथवा घी के साथ लेने से आँखों का तेज बढ़ता है। 

⏩ कभी-कभी आँख में दूध, कचरा या चुना जैसे पदार्थ पड़ जाए तो शुद्ध रेंडी को आँख में आँजे। इससे जलन कम होने लगती है। 

⏩ यदी आँख में चुना अथवा एसिड पड़ जाए तो आँख के अंदर और बाहर घी मसलने से फायदा मिलता है। 

⏩ आँख लाल रहती हो तो आँख में शुद्व घी आँजने से लालश दूर होती है। 

⏩ हर रोज ताजा मक्खन खाने से आँखों की रौशनी बढ़ती है। 

⏩ बकरी के दूध में लौंग घिसकर दूध की बूंदों को आँख में आँजने से रतौंधी (Nyctalopia) मिटती है। 

⏩ सुबह व शाम ताजा पक्के टमाटर का रस पिने से अंधेपन में राहत मिलती है। 

⏩ काली मिर्च को पानी में मिलाकर लेप बना लीजिए। इस लेप को अंजनी (आँख की किनार फूल जाने की समस्या) में बड़ा फायदा मिलता है। 

⏩ बड़ी शक्कर और घी के साथ जीरा पावडर चाटने से रतौंधी में राहत मिलती है। 

⏩ सरगवा (सब्जी का एक प्रकार - Moringa oleifera) के पत्तो का रस निकाल उसमे शहद मिलाकर आँख में आँजने से आँख की अधिकतर समस्या में फायदा मिलता है। 

⏩ पान की दुकान पर मिलने वाले सामान्य (नागर वेल के पत्ते - Betel) खाली पान का रस आँखों में आँजने से आँख का दर्द मिटता है। 

⏩ जीरा पावडर का रोज नियमित सेवन करने से आँखों की गर्मी नहीं रहती। 

⏩ ताजे धनिया के दानों को रातभर पानी में भिगोए रखे। सुबह उसी पानी में दानों को मसल कर पानी छान लें फिर वो पानी से आँखों को धोएं। इससे आँखों के दर्द में आराम मिलता है। 

⏩ धनिया की तरह कूटा हुआ त्रिफला भी रातभर भिगाएं। सुबह मसल, छान कर उसी पानी से आँख को धोने से आँखों की रौशनी बढ़ती है। 

⏩ बड़ी शक्कर को पानी में घिसकर वह पानी आँख में आँजने से आँख के जाले दूर होते है, आँख स्वच्छ बनती है और आँखों का तेज भी बढ़ता है। 

⏩ सफ़ेद प्याज के रस में शहद मिलाकर आँखों में आँजने से आँखों का दर्द कम होता है और तेज बढ़ता है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

*अगर आपको यह Eye Care Tips in Hindi लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रो अथवा जरूरतमंद तक पहुंचाएं।

10 comments:

Salim said...

Good Eye Care Tips

Vijay Parmar said...

Sukhe Meve bhi aankho ke lie upyogi hai wo aaj paheli baar jaana.

Nilesh said...

एक अच्छा और विस्तृत लेख लिखने के लिए धन्यवाद.

Ayaz Kazi said...

बिलकुल सही लिखा आपने Mr.ILUZ "रोज ताजा मक्खन खाने से आँखों की रौशनी बढ़ती है। " मक्खन में विटामिन B12 होता है जो आँखों की 6 बारीक रगों में पर्याप्त पोषण के लिए सबसे बढ़िया स्त्रोत है.

ilys said...
This comment has been removed by the author.
ilys said...
This comment has been removed by the author.
ilys said...
This comment has been removed by the author.
ilys said...
This comment has been removed by the author.
Unknown said...

I like his information

ilys said...

Thank You Very Much for comment all of you. (y)

Featured Post